Maoists Surrendered: छत्तीसगढ़ में 21 माओवादियों ने किया समर्पण, अमित शाह ने 26 मार्च तक नक्सलवाद के खात्मे का लिया संकल्प

Naxalism: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में 13 वरिष्ठ माओवादियों समेत 21 माओवादियों ने अपने हथियार सौंपकर आत्मसमर्पण कर दिया है। अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के सरकार के संकल्प को दोहराया। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को 21 माओवादियों ने अधिकारियों को 18 हथियार सौंपने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया।
हथियारों के साथ किया समर्पण
अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 21 माओवादियों ने अपने हथियार सौंपकर आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 13 वरिष्ठ काडर थे। गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के आह्वान पर हिंसा का त्याग कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सराहना की और कहा कि वह उन नक्सलियों से जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील करना चाहते हैं जो अब भी बंदूकें थामे हुए हैं। हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



