राजनीति

JP Nadda: राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए जेपी नड्डा ने बिहार की मतदाता का पोस्ट किया वीडियो

Rahul Gandhi : बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को एक महिला के वीडियो का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा जिसने पहले कांग्रेस नेता गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के समक्ष दावा किया था कि उसके परिवार के छह सदस्यों के नाम बिहार में मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए और फिर अपनी बात से पलट गई।

कहा, खड़ा हूं आज भी वहीं
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करने के लिए एक गीत के बोल का इस्तेमाल किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि खड़ा हूं आज भी वहीं…जहां मेरा झूठ पकड़ाया, सच सामने आया और मैंने अपना मजाक बनवाया… खड़ा हूं आज भी वहीं। गौरतलब है बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button