देश-दुनिया
Defamation Case: मानहानि मामले में आतिशी और केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 30 सितंबर को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को मानहानि मामले में हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।
दोनों नेताओं ने हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें मतदाता सूची से कुछ समुदायों के 30 लाख मतदाताओं के नाम कथित तौर पर हटाए जाने के बारे में उनकी टिप्पणियों को लेकर मानहानि का मामला रद करने से इनकार कर दिया गया था।
न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजीव बब्बर की ओर से पेश हुईं वरिष्ठ अधिवक्ता सोनिया माथुर की दलीलों पर गौर किया कि रिपोर्ट में उनके ‘कैविएट’ का उल्लेख नहीं किया गया है। (भाषा)



