Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मोटापे की बढ़ती समस्या पर जताई चिंता, खाद्य तेल में 10 प्रतिशत कटौती का किया आह्वान

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ देश के लिए मोटापे की समस्या से निपटने पर बल देते हुए रविवार को देशवासियों से खाने के तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कटौती करने का आह्वान किया। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की ताजा कड़ी में उन्होंने एक शोध का हवाला देते हुए कहा कि आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है और बीते कुछ वर्षों में ऐसे मामले दोगुने हो गए हैं।
देश के युवाओं से एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताने का किया आह्वान
प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 100वें प्रक्षेपण मिशन की सफलता को रेखांकित करते हुए देश के युवाओं से एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताने का आह्वान किया ताकि विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा और बढ़े।
अपना सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को समर्पित करेंगे, जिन्होंने अलग उपलब्धियां हासिल की
उन्होंने यह घोषणा भी की कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी प्रेरक महिलाओं को समर्पित करेंगे, जिन्होंने अलग-अलग उपलब्धियां हासिल की हैं।
वैश्विक खेल शक्ति बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11,000 से अधिक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया। मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11,000 से अधिक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया। (भाषा)



