राजनीति
Jammu Kashmir Politics: उमर अब्दुल्ला और किरेन रिजिजू की ट्यूलिप गार्डन में मुलाकात से जम्मू-कश्मीर में सियासी तूफान

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच सोमवार को एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में हुई संयोगवश मुलाकात से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है।

विपक्षी दलों ने इस मुलाकात की आलोचना की
विपक्षी दलों ने इस मुलाकात की कड़ी आलोचना करते हुए इसे वक्फ कानून संबंधी भाईचारा करार दिया।

सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के सूत्रों ने बताया कि उमर अब्दुल्ला अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के साथ ट्यूलिप गार्डन पहुंचे थे, क्योंकि फारूक ने इन दिनों पूरी तरह खिले हुए ट्यूलिप गार्डन का दौरा करने की इच्छा जताई थी। (भाषा)



