धर्म संसार
Navratri: महानवमी पर बेटियों के पांव पखार कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मातृ शक्ति की आराधना

Navratri 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया।
इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के चरण पखारे, विधि-विधान से उनका पूजन किया, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और दक्षिणा तथा उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



