देश-दुनिया
RSS: पीएम मोदी ने की आरएसएस की सराहना, कहा- चुनौतियों के बावजूद संगठन मजबूती से खड़ा है

RSS Centenary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर काम करता है, लेकिन इसकी विभिन्न शाखाओं के बीच कभी अंतर्विरोध नहीं होता क्योंकि ये सभी राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम करते हैं। चुनौतियों के बावजूद संगठन मजबूती से खड़ा है।
कहा, आरएसएस के शताब्दी समारोह का हिस्सा बनकर अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा त्याग, निःस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन की अद्भुत मिसाल है। आरएसएस के शताब्दी समारोह का हिस्सा बनकर अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



