क्राइम

Delhi News: दिल्ली में मामूली कहासुनी में 15 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मामूली कहासुनी में एक नाबालिग सहित दो लोगों ने 15 वर्षीय एक लड़के की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना ज्योति नगर में शुक्रवार देर रात हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कर्दमपुरी में हुई वारदात
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, पुलिस ने बताया कि कर्दमपुरी इलाके में हुई इस घटना की सूचना शुक्रवार देर रात मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उसे पता चला कि स्थानीय लोग घायल किशोर को जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button