देश-दुनिया
Storm: अमेरिका में तूफान के कारण 21 लोगों की मौत

Storm In America: अमेरिका के समूचे मध्य-पश्चिम भाग में तूफान के कारण 21 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में आए बवंडर के कारण मारे गए नौ लोग भी शामिल हैं।
लॉरेल काउंटी में बवंडर के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल
केंटुकी के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात लॉरेल काउंटी में आए बवंडर के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (भाषा)



