क्राइम
Crime News: पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sikh couple Murder: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने एक गुरुद्वारे के भीतर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गोली मारकर की गई हत्या
मृतकों की पहचान जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती के रूप में हुई है। दोनों पेशावर से करीब 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मरदान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में एक गुरुद्वारे में सेवादार थे। गुरुद्वारे के भीतर बुधवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। (भाषा)


