क्राइम

Sambhal News: संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की गिरफ्तारी पर रोक

इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में आरोपी सांसद जियाउर्रहमान बर्क की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी। हालांकि, अदालत ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद बर्क के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद करने से इनकार कर दिया।

हिंसा भड़काने का है आरोप
संभल जिले के थाना संभल में जियाउर्रहमान बर्क पर सर्वेक्षण के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस हिंसा में चार लोगों की मृत्यु हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button