देश-दुनिया

UP News: कौशांबी में ट्रेलर की टक्‍कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ट्रेलर की टक्‍कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे में इनकी हुई मौत
सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसा सैनी थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मां वैष्णो ढाबा के पास हुआ। प्रयागराज में रहकर कपड़ों की फेरी लगाने वाले मोहब्बत सिंह (48) अपने बेटे लव कुश (18) और संबंधी पिंटू (23) के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे। बाइक मोहब्बत सिंह का बेटा लव कुश चला रहा था। ढाबे के पास मोटरसाइकिल की ट्रेलर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए कौशांबी स्थित जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button