देश-दुनिया
Commercial LPG Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये हुआ महंगा

Commercial LPG Price: होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली कमर्शियल द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमत 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर सोमवार को 42 रुपये बढ़ा दी गई, लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 3,071.50 रुपये से बढ़ाकर 3,113.50 रुपये
उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये से बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गई है। (भाषा)



