RSS: पीएम मोदी बोले, निस्वार्थ सेवा की भावना और अनुशासन आरएसएस की असली ताकत

Mann Ki Baat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि निस्वार्थ सेवा की भावना और अनुशासन का पाठ ही संघ की असली ताकत है और इसके असंख्य स्वयंसेवकों के हर कार्य में राष्ट्र प्रथम को प्राथमिकता दी जाती है।
मन की बात में यह भी कहा पीएम ने
मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज आरएसएस 100 वर्ष से बिना थके, बिना रुके, राष्ट्र सेवा के कार्य में लगा हुआ है। इसीलिए हम देखते हैं, देश में कहीं भी प्राकृतिक आपदा आए, आरएसएस के स्वयंसेवक सबसे पहले वहां पहुंच जाते हैं। लाखों लाख स्वयंसेवकों के जीवन के हर कर्म, हर प्रयास में राष्ट्र प्रथम की यह भावना हमेशा सर्वोपरि रहती है। मैं राष्ट्रसेवा के महायज्ञ में स्वयं को समर्पित कर रहे प्रत्येक स्वयंसेवक को अपनी शुभकामनाएं अर्पित करता हूं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



