क्राइम
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दो नक्सलियों के शव बरामद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने अभी तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। (भाषा)



