UP Politics: सीएम योगी बोले, अच्छे लोगों और अच्छी सरकार का चुनाव करेंगे तो परिणाम भी अच्छे होंगे

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा। सीएम योगी ने गोंडा में कहा कि वर्ष 2017 से पहले विकास एक गांव तक सीमित था।
अच्छे लोगों को चुनने की अपील
इस मौके पर सीएम योगी ने लोगों से अच्छे लोगों को चुनने की अपील करते हुए कहा कि अच्छी सरकार बनने पर ही अच्छे परिणाम मिलते हैं
डबल इंजन सरकार के फायदे बताए
सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा किअच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे। डबल इंजन सरकार में योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक विधान सभा, प्रत्येक विकास खंड तथा प्रत्येक जनपद तक पहुंचाया जा रहा है।
गोंडा में 516 करोड़ लागत की 262 लोकहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मां बाराही देवी के आशीर्वाद से अभिसिंचित धरा जनपद गोंडा में 516 करोड़ लागत की 262 लोकहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक एवं स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



