देश-दुनिया

Gas Price Hike: 993 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

Commercial Gas Cylinder: एक मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। शुक्रवार से दिल्ली में 19 किलोग्राम का सिलेंडर 3071.50 रुपये में मिलेगा। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल एलपीजी की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की वजह से यह लगातार तीसरा मासिक इजाफा है।

सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती हैः अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवाजी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।

कहा, महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी व मंदी पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी भाजपा ?
सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रुपये महंगा कर देते। 1000 में सात रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी व मंदी पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी? (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button