Vice Admiral Aarti Sareen: जानें, कौन हैं वाइस एडमिरल आरती सरीन, जिन्हें सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की पहली महिला महानिदेशक बनाया

वाइस एडमिरल आरती सरीन (Vice Admiral Aarti Sareen) ने मंगलवार को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) का महानिदेशक पद संभाल लिया। वह यह पदभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एएफएमएस महानिदेशक सशस्त्र बलों से सम्बंधित समग्र चिकित्सा नीति मामलों के लिए सीधे रक्षा मंत्रालय के प्रति उत्तरदायी हैं।
जानें, कौन हैं आरती सरीन
वाइस एडमिरल आरती सरीन ने स्कूली शिक्षा विशाखापत्तनम से पूरी की। पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने 1985 में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं शुरू कीं। करियर में उन्होंने भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में योगदान दिया। आरती सरीन के पास रेडियोडायग्नोसिस और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है और वे गामा नाइफ सर्जरी में प्रशिक्षित हैं। ((सारा जहां न्यूज नेटवर्क))



