खेल-मनोरंजन
Shahrukh Khan: शाहरुख खान आईएमडीबी रिपोर्ट में भारत के सबसे सफल स्टार के रूप में उभरे

Shahrukh Khan News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भारत के सबसे सफल स्टार बनकर उभरे हैं। उन्होंने 130 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में से 20 में काम किया है। आईएमडीबी की एक नई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
आईएमडीबी की रिपोर्ट
भारतीय सिनेमा के 25 वर्ष (2000-2025) शीर्षक वाली यह रिपोर्ट मंगलवार को आईएमडीबी द्वारा जारी की गई। आईएमडीबी वैश्विक स्तर पर फिल्मों का डेटाबेस है, जिसके मासिक उपयोगकर्ता 25 करोड़ से अधिक हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



