राजनीति

Narendra Modi: पीएम मोदी बोले-वोट बैंक की राजनीति के कारण पूर्वोत्तर को भारी नुकसान उठाना पड़ा

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर को पहले वोट बैंक की राजनीति के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन पिछले 11 वर्ष से केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के प्रयासों के कारण क्षेत्र अब देश के विकास का इंजन बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी भारी बारिश के बीच मणिपुर की राजधानी इंफाल से सड़क मार्ग से चूड़ाचांदपुर रवाना
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर भारी बारिश के बीच मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से कुकी समुदाय बहुल चूड़ाचांदपुर के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले उनका अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत मिजोरम की राजधानी आइजोल से सीधे चूड़ाचांदपुर के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा योजना बाधित हो गई।

खरगे ने प्रधानमंत्री के मणिपुर दौरे पर कहा, कहां है आपका राजधर्म
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर शनिवार को दावा किया कि हिंसा के 864 दिन बाद सिर्फ तीन घंटे के लिए जाना एक मजाक और राज्य की पीड़ित जनता का घोर अपमान है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर संवैधानिक उत्तरदायित्व का परित्याग करने का भी आरोप लगाया और तंज कसते हुए यह सवाल किया कि आपका राजधर्म कहां है? (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button