देश-दुनिया

Mauritius PM in Ayodhya: मॉरीशस के प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचे, राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

Ayodhya News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

अयोध्या में मॉरीशस के प्रधानमंत्री
यूपी के सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ धर्म धरा श्री अयोध्या धाम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कृपानिधान प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने वाराणसी की अपनी यात्रा के तीसरे दिन अपनी पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। जिला प्रशासन ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि दर्शन-पूजन के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना उनके साथ मौजूद थे।

वाराणसी की गंगा आरती में शामिल हुए मॉरीशस के प्रधानमंत्री
वाराणसी के दौरे पर आये मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button