राजनीति

West Bengal Election: अमित शाह बोले-मतदाताओं को कोई धमका नहीं सकता, सीएपीएफ बंगाल के हर कोने में तैनात

West Bengal Assembly Election 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में रहने वाले गुंडों को छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी। अमित शाह ने मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने का आग्रह किया और कहा कि केंद्रीय बल ऐसे उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखेंगे।

अमित शाह का आरोप- ममता बनर्जी घुसपैठियों को बचा रहीं; कहा- बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे
अमित शाह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घुसपैठियों को संरक्षण: और वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं तथा राज्य में बाबरी मस्जिद के समान मस्जिद बनाने के प्रयासों का समर्थन कर रही हैं, जिसे भाजपा किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगी। अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी में चुनाव के पहले चरण से पहले एक रैली में कहा कि इस चुनावी मुकाबले को सीधे भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच वैचारिक लड़ाई के रूप में पेश करने की कोशिश की।

पीएम मोदी ममता सरकार के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं: अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर बताया और कहा कि प्रधानमंत्री का झाड़ग्राम में झालमुरी खरीदना इस बात का सबूत है कि टीएमसी ने इस क्षेत्र को माओवादी हिंसा से बचाया है। उन्होंने भाजपा पर जमीनी हकीकतों को नजरअंदाज करते हुए टीएमसी सरकार पर निराधार राजनीतिक हमले करने का आरोप लगाया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button