क्राइम
Anti-Sikh Riots Case: 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में दिल्ली की अदालत ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह का बयान किया दर्ज

Anti-Sikh Riots Case News: दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में बृहस्पतिवार को अभियोजन पक्ष के गवाह का बयान दर्ज किया। विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने फोरेंसिक विशेषज्ञ एस इंगरसल का बयान दर्ज किया और उनसे जिरह के लिए सात मार्च की तारीख तय की।
सज्जन कुमार की वृद्धावस्था, बीमारियों को देखते हुए उन्हें मौत की सजा नहीं दी गई : अदालत
दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े हत्या के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि कुमार की वृद्धावस्था और बीमारियों को देखते हुए उन्हें मृत्युदंड के बजाय कम कठोर सजा दी गई है। (भाषा)



