राजनीति

Rajya Sabha Election: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की नौ उम्मीदवारों की सूची

राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए भाजपा ने मंगलवार को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। हरियाणा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को राजस्थान से व जॉर्ज कुरियन को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को राजस्थान से व जॉर्ज कुरियन को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है। एनडीए कुल 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिसमें से एक सीट बिहार से सहयोगी जेडीयू और एक महाराष्ट्र में अजित पवार की एनसीपी को दी गई है। जेडीयू से उपेंद्र कुशवाहा उम्मीदवार होंगे।

हरियाणाः किरण चौधरी बुधवार को दाखिल करेंगी नामांकनः अनिल विज

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में राज्य सभा के चुनाव पर चर्चा हुई है और किरण चौधरी के नाम पर सहमति बनी है। केंद्र ने भी इस पर अपनी मोहर लगा दी है। बुधवार सुबह 10 बजे किरण चौधरी अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

जानें-कौन-कहां से उम्मीदवार

मध्य प्रदेश- जॉर्ज कुरियन
हरियाणा- किरण चौधरी
राजस्थान- रवनीत सिंह बिट्टू
बिहार- मनन कुमार मिश्र
महाराष्ट्र- धैर्यशील पाटिल
ओडिशा- ममता मोहंता
त्रिपुरा- राजीब भट्टाचार्य
असम- मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली

(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button