शहर-राज्य
Uttarakhand News: एनजीटी ने पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों को किया तलब

NGT: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उधम सिंह नगर जिले में 176 पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) के सदस्य सचिव और राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को उसके समक्ष पेश होने को कहा है।
पेड़ों की अनधिकृत कटाई के मामले दिया आदेश
एनजीटी ने जिले के चांदपुर गांव में निजी व्यक्तियों द्वारा आवासीय कॉलोनी के विकास के दौरान पेड़ों की अनधिकृत कटाई किए जाने से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। (भाषा)



