देश-दुनिया

Noida News: नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सेंट्रल जोन के डीसीपी और एसीपी हटाए गए

Noida Protest: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के नोएडा में सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस उपायुक्त प्रथम को हटा दिया गया है। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शैव्य गोयल और एसीपी उमेश कुमार को हटा दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिकों के हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद यह तबादला किया गया है। चर्चा है कि पुलिस विभाग में कुछ और अधिकारी जल्द इधर से उधर किये जाएंगे।

नोएडा हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
नोएडा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में हुए हिंसक मजदूर प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है जिन्हें रविवार देर रात फेज-दो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button