क्राइम
Acid Attack: प्रेम में ठुकराए गए व्यक्ति ने युवती पर चाकू से कई बार हमला करने के बाद तेजाब डाला

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में प्रेम में ठुकराए गए एक व्यक्ति ने एक युवती पर कथित रूप से कई बार चाकू से वार किया और उसपर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इसलिए किया हमला
इस व्यक्ति ने हमला इसलिए किया, क्योंकि युवती (22) ने उसका प्रेम का प्रस्ताव ठुकरा दिया था और हाल ही में उसकी किसी अन्य व्यक्ति से सगाई हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


