क्राइम
Delhi News: दिल्ली में छात्रा के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में एक कॉलेज छात्रा के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में 48 वर्षीय कैब चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटना के बाद दिल्ली में महिला सुरक्षा पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।
शिकायत दर्ज कराई
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब पीड़िता ने अपने कॉलेज जाने के लिए एक कैब बुक की थी। रास्ते में छात्रा ने चालक को उसके सामने अश्लील हरकत करते देखा, जिसके बाद वह बीच रास्ते में ही गाड़ी से उतर गई और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



