क्राइम
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पिछले तीन दिन में दो महिला नक्सली समेत तीन इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इन्होंने किया आत्मसमर्पण
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पूर्व बस्तर डिवीजन में कंपनी नंबर छह में सक्रिय नक्सली भीमा उर्फ ढोलू उर्फ दिनेश पोड़ियाम (40) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। (भाषा)



