Ghaziabad News: गाजियाबाद के जिला जज आशीष गर्ग का हार्ट अटैक से निधन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गाजियाबाद (Ghaziabad) के जिला जज आशीष गर्ग (Ashish Garg) का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जाता है कि रविवार को उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार अपराह्न वह बाथरूम गए, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके अचानाक निधन से हर कोई सदमे में है।
कलेक्ट्रेट में पसरा सन्नाटा
जिला जज की निधन की सूचना मिलने के बाद कलेक्ट्रेट में सन्नाटा छा गया। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट में ज्यादा चैंबर बंद हो गए। इसके बाद यशोदा अस्पताल में जज और वकीलों की भीड़ पहुंचने लगी। लोगों की भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात करना पड़ा।
12 अगस्त को बंद रहेगा गाजियाबाद कोर्ट
जिला जज आशीष गर्ग के निधन के बाद 12 अगस्त को गाजियाबाद कोर्ट में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को कोर्ट बंद रहेगा। जज के निधन के बाद यह फैसला लिया गया है। बुधवार को कोर्ट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा जाएगा।
मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे आशीष गर्ग
आशीष गर्ग मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। 30 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद का जिला जज नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे मथुरा में जिला जज के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2024 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा उन्हें मथुरा का जिला जज बनाया गया था। उनके पिता रामेश्वर स्वरूप गर्ग भी करीब 10 साल पहले गाजियाबाद में अपर जिला सत्र जज थे। गाजियाबाद से उन्हें गहरा लगाव था। जिला जज की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन माह पहले ही गाजियाबाद जिला जज बने थे आशीष गर्ग
गाजियाबाद के जिला जज आशीष गर्ग के निधन की सूचना मिलने पर जिले में अधिवक्ताओं समेत सामाजिक लोगों में शोक छा गया। वह करीब तीन माह पहले ही गाजियाबाद के जिला जज बने थे। इससे पहले वह मथुरा के जिला जज थे।
वह करीब 52 वर्ष के थे। उनका परिवार मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर रामपुरम कालोनी में रहता था।
2009 में बने थे न्यायाधीश
इससे पहले वह मुजफ्फरनगर में ही अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते थे। वर्ष 2009 में वह न्यायाधीश बने थे। इसके बाद कई जिलों में बतौर जिला जज जिम्मेदारी निभाई। तीन माह पहले ही मथुरा से स्थानांतरित होकर गाजियाबाद जिला जज बने थे। मुजफ्फरनगर में ही रुड़की रोड पर गुरुद्वारा वाली गली में उनकी ससुराल है।
बेटी अनुष्का एलएलएम की कर रही है पढ़ाई
आशीष गर्ग के पिता रामेश्वर स्वरूप गर्ग भी जज थे, जबकि उनके पुत्र आयुष गर्ग भी जज हैं। इन दिनों गुरुग्राम में तैनात हैं। बेटी अनुष्का एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। पत्नी निधि गृहिणी हैं। वर्तमान में पत्नी और बेटी के साथ वह गाजियाबाद में ही रह रहे थे। उनके साढू प्रवीण कुमार मित्तल भी अधिवक्ता हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)
जानें, कौन थे आशीष गर्ग

12 अगस्त को बंद रहेगा गाजियाबाद कोर्ट




