देश-दुनिया
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद अमित शाह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना

Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए मंगलवार को श्रीनगर रवाना हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पीएम मोदी ने अमित शाह से की बात
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से बात की और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने को कहा, जिसके तुरंत बाद वह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए। पहलगाम आतंकी हमले में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। (भाषा)



