Delhi Politics: आप का तंज, दिल्ली में फुलेरा की पंचायत; सीएम रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक ऑफिशियल मीटिंग में अपने पति मनीष गुप्ता के साथ पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर मीटिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठे दिखे। मनीष गुप्ता एक बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तंज कसा है। आप ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि दिल्ली में फुलेरा की पंचायत, सीएम रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग। इसके बाद आप के कई नेताओं ने भी दिल्ली की सीएम पर निशाना साधा है।
आप का तंज, दिल्ली में फुलेरा की पंचायत; सीएम रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग
दिल्ली की सीएम की पति के साथ तस्वीर को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की सीएम पर तंज कसा है। आप ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि दिल्ली में फुलेरा की पंचायत। सीएम रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से आम आदमी पार्टी ने पूछे ये सवाल
-क्या रेखा गुप्ता जी योग्य नहीं हैं, जो अपना काम खुद कर सकें?
-क्या भाजपा में कोई ऐसा योग्य इंसान नहीं है, जो रेखा गुप्ता जी के साथ ओएसडी या पीएस बनकर काम कर सके?
-भाजपा कोई एक कानून दिखा दे, जिसमें यह लिखा हो कि सीएम साहिबा के पति अफसरों को निर्देश दे सकते हैं
आप ने कहा कि यह मामला केवल नैतिकता ही नहीं बल्कि कानून के खिलाफ भी है। अब इस मामले को लेकर राजनीति गरमाने के आसार हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



