राजनीति

Haryana Election: भूपिंदर सिंह हुड्डा बोले, हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं, कांग्रेस खुद सक्षम

हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नई दिल्ली में शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर सभी पार्टियों के साथ हमारा गठबंधन है, लेकिन राज्य स्तर पर अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। कांग्रेस खुद में सक्षम है।

कहा, मैं ना तो थका हूं और ना ही रिटायर हुआ हूं
हुड्डा ने कहा कि कोई गुटबाजी नहीं है। हर कोई कांग्रेस को मजबूत करने की बात कर रहा है। सभी कांग्रेस नेता कांग्रेस को मजबूत करने की बात कर रहे हैं। गुटबाजी देखनी है तो भाजपा में देख लें। मैंने कहा था कि इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैं ना तो थका हूं और ना ही रिटायर हुआ हूं।

कांग्रेस सरकार आने पर हम पहले साल में ही एक लाख पक्की नौकरियां देंगे
हुड्डा ने कहा कि 2014 में जब हम सत्ता से बाहर हुए थे, तब हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था, रोजगार और खेल के मामले में नंबर एक था। आज हम पिछड़ रहे हैं। आज हम किस मामले में सबसे आगे हैं? बेरोजगारी में, अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था ठप हो गई है। कांग्रेस सरकार आने पर हम पहले साल में ही एक लाख पक्की नौकरियां देंगे। (एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button