देश-दुनिया
Sri Lanka Bus Accident: श्रीलंका में बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, 25 घायल

Sri Lanka Bus Accident: श्रीलंका के प्रांत सेंट्रल प्रोविंस स्थित कोटमाले क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक ने पहाड़ी रास्ते पर बाएं मुड़ने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान बस फिसलकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। (भाषा)



