देश-दुनिया

Bharat Bandh: 21 अगस्त को भारत बंद, जानें-क्या है वजह, क्या खुलेगा और कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित, जानिए सबकुछ









Bharat Bandh: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार, 21 अगस्‍त, 2024 को भारत बंद का एलान किया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का एलान किया है। इधर, बंद की वजह से विभिन्न राज्यों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्‍यों को एससी/एसटी ग्रुप के अंदर सब कैटेगरी बनाने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, जिन लोगों को वास्‍तव में आरक्षण की जरूरत है, उन्‍हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर बहस छिड़ गई है। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इसका विरोध किया है।

भारत बंद का असर पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पड़ सकता है। हालांकि एंबुलेंस सहित इमरजेंसी सर्विसेज चालू रहेंगी।

भारत बंद के बावजूद सरकारी ऑफिस, बैंक, स्‍कूल, कॉलेज और पेट्रोल पंप चालू रहेंगे। मेडिकल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ट्रेन और बिजली सेवाएं भी खुली रहेंगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button