क्राइम
Delhi News: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर वरिष्ठ नागरिकों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने स्वास्थ्य बीमा के नवीनीकरण के नाम पर एक बुजुर्ग महिला समेत कई वरिष्ठ नागरिकों से ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पांच वरिष्ठ नागरिकों को ठगने की बात कबूली
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रियेश गिरी (26) के रूप में हुई है, जिसने पिछले एक साल में पांच से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को ठगने की बात कबूल की है। (भाषा)



