देश-दुनिया
Supreme Court News: ईडी के अधिकार संबंधी फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय 31 जुलाई को करेगा सुनवाई

Supreme Court News: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को 2022 के उस फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तारीख तय की, जिसमें पीएमएलए के तहत धन शोधन में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्क करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारों को बरकरार रखा गया था।
पीठ ने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामले को इस तारीख तक किया स्थगित
न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामले को 31 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया, जब केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह उपलब्ध नहीं हैं। (भाषा)



