देश-दुनिया
Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, वायु गुणवत्ता बहुत खराब

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 दर्ज किया गया। इसी के साथ दिल्ली में लगातार छठे दिन वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही।
38 में से 18 निगरानी केंद्रों ने एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 38 में से 18 निगरानी केंद्रों ने एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



