राजनीति

Devendra Fadnavis: भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

Maharashtra News: मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे उनके तीसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया

पांच दिसंबर को केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही लेंगे शपथ: शिवसेना नेता सामंत
शिवसेना नेता उदय सामंत ने बुधवार को कहा कि पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। सामंत ने कहा कि मंत्रिमंडल और विभागों के संबंध में निर्णय बाद में लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद ‘तकनीकी व्यवस्था’ है, सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे : फडणवीस
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक तकनीकी व्यवस्था है और वह अपने सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार को साथ लेकर महाराष्ट्र में नयी ‘महायुति’ गठबंधन सरकार चलाएंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के लिए मुंबई में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार शाम होने वाले शपथग्रहण समारोह में सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शपथग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे।

स्कूल में पीछे की ‘बेंच’ पर बैठने वाले फडणवीस बेहद विनम्र और मददगार छात्र रहेः शिक्षिका
महाराष्ट्र के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस के स्कूल के दिनों को याद करते हुए उनकी एक शिक्षिका ने कहा कि वह (फडणवीस) एक ऐसे संवेदनशील, विनम्र और मददगार छात्र थे जिन्होंने कभी अपने परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर ‘घमंड’ नहीं किया। यहां सरस्वती विद्यालय में कक्षा आठ से 10वीं तक फडणवीस की शिक्षिका रहीं सावित्री सुब्रमण्यम ने कहा कि लंबे कद के छात्र होने की वजह से वह (फडणवीस) स्कूल में पीछे की ‘बेंच’ पर बैठते थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button