देश-दुनिया

Israel-Iran War: अगर ईरान ने मिसाइलें दागना जारी रखा तो तबाह हो जाएगा तेहरान: इजराइल के रक्षा मंत्री

Israel-Iran War: इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शनिवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने मिसाइलें दागना जारी रखा तो तेहरान तबाह हो जाएगा।

ईरान में भारतीय दूतावास ने इजराइल-ईरान संघर्ष के बाद जारी किए आपातकालीन संपर्क नंबर
ईरान में भारतीय दूतावास ने आपातकालीन संपर्क विवरण जारी किया है और यहां भारतीयों को सतर्क रहने, अनावश्यक गतिविधियों से बचने और देश पर इजराइल के हमलों के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। ईरान में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया, दूतावास का आपातकालीन संपर्क विवरण: +98 9128109115; +98 9128109109 है।”

ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अप्रैल 2025 में ही थी हमले की योजना, यह अचानक नहीं हुआ: नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को खुलासा किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य हमलों की अनुमति छह महीने पहले नवंबर 2024 में दे दी गई थी और शुरू में इन्हें अप्रैल 2025 के लिए निर्धारित किया गया था।

इजराइल के विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन, जयशंकर ने ईरानी समकक्ष से ताजा स्थिति पर की चर्चा
इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को दोनों देशों के अपने समकक्षों से ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की। जयशंकर ने एक्स पर देर रात जारी पोस्ट में यह जानकारी दी। जयशंकर ने बताया कि उन्हें इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार का फोन आया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button