देश-दुनिया
Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-घृणा अपराध मामले में जांच अधिकारी अदालत के साथ क्यों खेल रहे हैं लुका-छिपी

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में 2021 में हुए कथित घृणा अपराध के मामले में पुलिस द्वारा दाखिल अनुपालन हलफनामे को लेकर नाराजगी जताते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया कि आपका जांच अधिकारी (आईओ) इस अदालत के साथ लुका-छिपी का खेल क्यों खेल रहा है?
कहा, धारा 153-बी क्यों नहीं जोड़ी
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से पूछा कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-बी क्यों नहीं जोड़ी। (भाषा)



