देश-दुनिया
Supreme Court News: प्रदर्शन में शामिल चिकित्सकों को संरक्षण के लिए नहीं पारित कर सकते व्यापक आदेश

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के बाद विरोध-प्रदर्शन में शामिल चिकित्सकों को संरक्षण देने के लिए व्यापक आदेश पारित नहीं कर सकता।
कहा, कोई भी आदेश पारित करना पुलिस के अधिकार में होगा हस्तक्षेप
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि कोई भी आदेश पारित करना पुलिस के अधिकार में हस्तक्षेप होगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



