Zubeen Garg: गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में चचेरे भाई व असम के डीएसपी संदीपन गर्ग गिरफ्तार

Zubeen Garg: गायक जुबिन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में मौत के मामले में उनके चचेरे भाई और असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि डीएसपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत शामिल है।
जुबिन की पत्नी और बहन ने सिंगापुर में उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में पूछा
गुवाहाटी: सात अक्टूबर (भाषा) जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन पाल्मे बोरठाकुर ने उन परिस्थितियों के बारे में पूछा है जिनके कारण पिछले महीने सिंगापुर में गायक की मौत हो गई। उन्होंने मृतक गायक के लिए न्याय की मांग की है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



