Reservation: आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति छलकपट कीः मायावती

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस (Congress) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एससी/एसटी व ओबीसी आरक्षण (Reservation) नीति स्पष्ट नहीं बल्कि दोगली व छलकपट की है। अपने देश में इनके वोट के लिए ये आरक्षण का समर्थन व इसे 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की वकालत तथा विदेश में जाकर इनके आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं। इनके इस दोहरे मापदंड से लोग सचेत रहें।
बिल को भी कांग्रेस ने पास नहीं होने दिया
मायावती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि यह भी सच है कि केंद्र में इनकी सरकार ने ओबीसी आरक्षण संबंधी मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू नहीं की थी। साथ ही, बीएसपी के संघर्ष से एससी/एसटी के पदोन्नति में आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए संसद में लाए गए संविधान संशोधन बिल को भी कांग्रेस ने पास नहीं होने दिया, जो अभी तक लंबित है।
आरक्षण विरोधी कांग्रेस व अन्य पार्टियों से भी ये लोग सजग रहें
मायावती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि ना ही इस मामले में इनकी सरकार ने कोर्ट में सही से पैरवी की। इस आरक्षण विरोधी कांग्रेस व अन्य पार्टियों से भी ये लोग सजग रहें। साथ ही, केंद्र में रही कांग्रेसी सरकार द्वारा जातीय जनगणना नहीं कराना और अब सत्ता से बाहर होने पर आवाज उठाना, यह सब ढोंग नहीं तो और क्या है? (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



