देश-दुनिया
Narendra Modi: डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, सबसे अच्छा इंसान बताया

अमेरिका (America) में नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ करते हुए उन्हें ‘‘सबसे अच्छा इंसान’ बताया और कहा कि वह ‘‘उनके दोस्त हैं।’’
ट्रंप ने फ्लैगरेंट पॉडकास्ट के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की, जिसे बुधवार को अपलोड किया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



