क्राइम
Bihar News: गया में जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime: बिहार के गया जिले में शनिवार को कथित तौर पर जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इनकी हुई मौत
मृतकों की पहचान अशोक सिंह (65) और उनके बेटे कुणाल (32) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


