क्राइम
UP News: प्रतापगढ़ में दरोगा के साथ मारपीट के आरोप में चार अधिवक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने एक पुलिस उपनिरीक्षक के साथ दीवानी न्यायालय के बाहर हुई मारपीट के मामले में शनिवार को चार अधिवक्ताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) शिव नारायण वैश्य ने शनिवार को बताया कि थाना देल्हूपुर से पुलिस उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह विभाग के काम से शुक्रवार की दोपहर दीवानी न्यायालय आए थे, जहां अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ हरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। (भाषा)


