PM Modi: पीएम मोदी ने कोलकाता में हुगली नदी पर किया नौका विहार, तस्वीरें भी खींची

Hooghly River: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया और नाविकों तथा सुबह सैर करने वाले लोगों से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। कोई कह सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ समेटे हुए है।

आज सुबह कोलकाता में मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया। यह मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था। साथ ही, मुझे वहां नाव चलाने वालों से मिलने का भी अवसर मिला, जिनकी कड़ी मेहनत करने की प्रवृत्ति सचमुच सराहनीय है। मैं वहां सुबह सैर करने वालों से भी मिला।

हुगली के तट पर मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया।

पीएम मोदी ने कहा कि हुगली नदी के किनारों से कुछ और झलकियां। इस विशाल नदी की तस्वीरें खींचने की कोशिश की। साथ ही, विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की भी करीब से झलक मिली। कोलकाता से कुछ और झलकियां। सचमुच, हुगली नदी पर एक बहुत ही खास सुबह। प्रधानमंत्री ने फोटोग्राफी में भी अपना हाथ आजमाया और हुगली नदी के किनारे, विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की कुछ झलकियां शेयर कीं। पीएम मोदी ने कहा कि हर बंगाली के लिए गंगा नदी का महत्व बहुत अधिक है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



