राजनीति

Haryana Politics: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी और अमित शाह से की मुलाकात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने पीएम मोदी को हरियाणा की ओर से पांचजन्य शंख का स्मृति स्वरूप भेंट किया।

सीएम बोले, प्रधानमंत्री से भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का मिला सौभाग्य
नायब सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज दिल्ली में प्रधानमंत्री से भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर हरियाणा के परिवारजनों की ओर से उन्हें पांचजन्य शंख का स्मृति स्वरूप भेंट किया, जो धर्म और सत्य का प्रतीक है।

इन पर हुई चर्चा
इस दौरान प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र से प्रेरित होकर हरियाणा निरंतर उन्नति, समृद्धि और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अमित शाह से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया
नायब सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सहकारिता क्षेत्र को अधिक संगठित, आत्मनिर्भर और जनहितकारी बनाने संबंधी पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button