क्राइम

Delhi News: दिल्ली में हेरोइन निर्माण इकाई का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Delhi Crime: उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली में एक हेरोइन निर्माण इकाई का भंडाफोड़ कर चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) निधिन वाल्सन ने बताया कि तीन मार्च को एक मादक पदार्थ निर्माण इकाई पर छापा मारा गया, जिसमें हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई।

मादक पदार्थ आपूर्ति शृंखला का पता लगा
वाल्सन के मुताबिक, छापेमारी के दौरान नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 508 ग्राम हेरोइन, चार किलोग्राम सोडियम, पांच किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड तथा अन्य आपत्तिजनक पदार्थ जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि गहन जांच के दौरान एक मादक पदार्थ आपूर्ति शृंखला का पता लगाया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button